दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ट्रक और कार की जोरदार टक्कर, चार युवकों की दर्दनाक मौत,

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गुरुवार सुबह ट्रक से कार की भिड़ंत हो गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिलीं जानकारी के अनुसार बुधवार रात गौंडा कस्बे से रेडीमेड व्यापारी केदारनाथ की ओर एक अर्टिगा…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गुरुवार सुबह ट्रक से कार की भिड़ंत हो गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिलीं जानकारी के अनुसार बुधवार रात गौंडा कस्बे से रेडीमेड व्यापारी केदारनाथ की ओर एक अर्टिगा गाड़ी (एचआर 30 एए 2922) से जा रहे थे। इस गाड़ी में राहुल कौशिक, जुगल, बबलू वार्ष्णेय, विपिन उर्फ भोला, ग्रीन वार्ष्णेय, राजू और मंगेराम शामिल थे।

सुबह करीब चार बजे दिल्ली-देहरादून हाईवे पर यह भीषण हादसा हुआ। इसमें सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस की मदद से अस्पताल भेजा गया। हादसे में ग्रीन, विपिन, जुगल और राहुल को मृत घोषित कर दिया गया। बबलू समेत तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी लोग अलीगढ निवासी हैं। बताया जा रहा है जुगल और विपिन की शादी एक साल पहले हुई थी। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें