, ,

यमुनोत्री हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा, मैक्स वाहन पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, तीन घायल

उत्तरकाशी:  पहाड़ों में आजकल बारिश के चलते मार्गों पर लगातार पत्थर और बोल्डर गिर रहे हैं. साथ ही लोगों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश से नदी नाला उफान पर बह रहे हैं और लोग जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। वहीं यमुनोत्री हाईवे पर एक…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

उत्तरकाशी:  पहाड़ों में आजकल बारिश के चलते मार्गों पर लगातार पत्थर और बोल्डर गिर रहे हैं. साथ ही लोगों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश से नदी नाला उफान पर बह रहे हैं और लोग जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। वहीं यमुनोत्री हाईवे पर एक मैक्स वाहन पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिलीं जानकरी के अनुसार सोमवार सुबह ओरछा बैंड के पास अचानक टैक्सी के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए और चालक वाहन में फंस गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस-प्रशासन को दी गई।

सूचना पाकर पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। बड़कोट एसओ दीपक कठैत ने बताया कि वाहन चालक को अभी निकालने का प्रयास किया जा रहा है। वाहन में तीन लोग सवार थे, जिसमें दो लोग गंभीर घायल हुए हैं और वाहन चालक गाड़ी में फंस गया। बताया कि वाहन बड़कोट से उत्तरकाशी की ओर जा रहा था।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

बता दें कि बीते दिन चंपावत जिले के टनकपुर में एक मैक्स वाहन किरोड़ा नाले में बह गया था। मैक्स वाहन में 9 लोग सवार थे, जिनमें से 7 लोगों को निकाल लिया गया था। हादसे में एक बच्ची समेत दो लोगों मौत हो गई।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें