, ,

चारधाम यात्रा 2024: ऑफलाइन पंजीकरण भी शुरू, जानिए कहां और कैसे हो रहे रजिस्ट्रेशन

हरिद्वार। पर्यटन विभाग की ओर से चारधाम यात्रा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। इसके लिए चार धाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को अब आफलाइन पंजीकरण की सुविधा भी मिलने जा रही है। ऋषिकेश व हरिद्वार में आफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा आज से शुरू होगी। ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप में सुबह पांच बजे…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

2 minutes

पढ़ने का समय

हरिद्वार। पर्यटन विभाग की ओर से चारधाम यात्रा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। इसके लिए चार धाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को अब आफलाइन पंजीकरण की सुविधा भी मिलने जा रही है। ऋषिकेश व हरिद्वार में आफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा आज से शुरू होगी। ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप में सुबह पांच बजे से रात 10 बजे तक पंजीकरण सुविधा मिलेगी।

धर्मनगरी में भी ऑफलाइन पंजीकरण के लिए छह काउंटर बनाए गए हैं। इन पर हर धाम के लिए पांच-पांच सौ यात्रियों के पंजीकरण किए जाएंगे। काउंटरों पर बदरीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के लिए पांच-पांच सौ स्लॉट यात्रियों की बुकिंग के लिए पंजीकरण किए जाएंगे। केंद्रों पर पंजीकरण के लिए इंटरनेट सुविधा, लाइट, बिजली के साथ ही यात्रियों के बैठने के लिए कुर्सियां, हवा और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है।

बता दें कि उत्तराखंड में 10 मई से चारधाम यात्रा गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही शुरू हो जाएगी। चारधाम यात्रियों को लेकर जाने वाले वाहनों को रोशनाबाद स्थित एआरटीओ दफ्तर परिसर से ग्रीनकार्ड दिए जाएंगे। विभाग की ओर से ग्रीनकार्ड बनाने के लिए एक विशेष काउंटर बनाया गया है। इससे चारधाम यात्रा के लिए वाहन चालकों को सुलभता से ग्रीनकार्ड मिल सकें।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

ऑनलाइन चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन…

चार धाम यात्रा Chardham Yatra 2024 के लिए अगर आपको रजिस्ट्रेशन करना है तो आपको उत्तराखंड सरकार की वेबसाइट https://registrationandtouristcare.uk.gov.in/ पर जाना होगा। इसके बाद आपको अपने मोबाइल नंबर और तमाम जानकारी के साथ रजिस्टर करना होगा। रजिस्टर करने के बाद आपको आगे का प्रोसेस फॉलो कर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। अगर आप वेबसाइट पर नहीं जाना चाहते हैं तो आप व्हॉट्सऐप नंबर 8394833833 से भी अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अब क्योंकि रजिस्ट्रेशन खुलते ही लाखों लोग अपना नाम चार धाम यात्रा के लिए दे चुके हैं, ऐसे में आप भी कपाट खुलने से पहले ही अपना रजिस्ट्रेशन करवा लीजिए।

लेखक के बारे में

2 responses to “चारधाम यात्रा 2024: ऑफलाइन पंजीकरण भी शुरू, जानिए कहां और कैसे हो रहे रजिस्ट्रेशन”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें