, ,

हल्द्वानी: लापता छात्र का सड़ा-गला शव गधेरे में मिला, 51 दिन पहले स्कूल के लिया निकला था

नैनीताल। काठगोदाम क्षेत्र से 51 दिन पहले लापता हुए छात्र का क्षत-विक्षत शव शीतला देवी मंदिर के पास एक गड्ढे में मिला है। बताया जा रहा है कि छात्र स्कूल के लिए गया था और तब से घर वापस नहीं लौटा। मिली जानकारी के अनुसार मूलरूप से ग्राम पोखरी, पुटगांव, तहसील धारी निवासी सुभाष चंद्र…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

नैनीताल। काठगोदाम क्षेत्र से 51 दिन पहले लापता हुए छात्र का क्षत-विक्षत शव शीतला देवी मंदिर के पास एक गड्ढे में मिला है। बताया जा रहा है कि छात्र स्कूल के लिए गया था और तब से घर वापस नहीं लौटा।

मिली जानकारी के अनुसार मूलरूप से ग्राम पोखरी, पुटगांव, तहसील धारी निवासी सुभाष चंद्र दुम्का का बेटा भाष्कर (15) शिवपुरी जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा में अपने फूफा मोहन सनवाल के घर पर रहता था। भाष्कर आवास विकास में स्थित एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा नवीं का छात्र था। 17 फरवरी को वह घर से स्कूल के लिए निकला था लेकिन तब से घर नहीं लौटा। देर शाम तक परिवारजन उनकी तलाश करते रहे। इसके बाद काठगोदाम थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की जिसमें छात्र अंतिम बार शीतला मंदिर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखाई दिया। लेकिन उसके बाद भी उसको ढूंढा नहीं जा सका। लापता होने के 51 दिन बाद जंगल में घास काटने गई महिला ने गधेरे में किशोर का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शव की शिनाख्त भाष्कर के रूप में हुई है।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

वहीं परिजनों ने छात्र की हत्या की आशंका जताई है और पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

लेखक के बारे में

One response to “हल्द्वानी: लापता छात्र का सड़ा-गला शव गधेरे में मिला, 51 दिन पहले स्कूल के लिया निकला था”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें