,

रुड़की में भाजपा नेता के घर पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी

रुड़की। उत्तराखंड में रुड़की से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बाइक सवार बदमाशों ने बीजेपी नेता के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। सभी बदमाशों ने मुंह पर नकाब लगा रखा था, जिससे उनकी पहचान नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के मुताबिक गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामनगर में…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

रुड़की। उत्तराखंड में रुड़की से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बाइक सवार बदमाशों ने बीजेपी नेता के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। सभी बदमाशों ने मुंह पर नकाब लगा रखा था, जिससे उनकी पहचान नहीं हो पाई है।

मिली जानकारी के मुताबिक गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामनगर में भाजपा नेता रॉबिन चौधरी का घर है। उनके घर के बाहर देर रात 11.30 पर एक बाइक पर तीन नकाबपोश बदमाश आए। बदमाशों ने उनके घर पर दो राउंड फायरिंग की। एक गोली उनकी कार पर लगी जबकि एक गोली गेट पर जाकर लगी। जैसे ही घर के लोग बाहर आए तो बदमाश फरार हो गए। देर रात फायरिंग की आवाज सुनकर लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्राथमिक दौर पर पुलिस मामले को रंजिश से जोड़कर देख रही है। वैसे पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच करने की बात कह रही है। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य निकल कर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

लेखक के बारे में

One response to “रुड़की में भाजपा नेता के घर पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें