, ,

22 से 27 मार्च तक होंगे प्रत्याशियों के नामांकन, उत्तराखंड भाजपा ने किया तारीखों का एलान

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों के ऐलान के साथ ही नामांकन की तारीखें भी तय कर दी हैं। पांचों प्रत्याशियों के नामांकन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहें साथ ही केंद्रीय नेताओं को भी बुलाया जाएगा। भाजपा इस दौरान शक्ति प्रदर्शन करेगी। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशियों के नामांकन 22 से 27…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों के ऐलान के साथ ही नामांकन की तारीखें भी तय कर दी हैं। पांचों प्रत्याशियों के नामांकन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहें साथ ही केंद्रीय नेताओं को भी बुलाया जाएगा। भाजपा इस दौरान शक्ति प्रदर्शन करेगी।

भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशियों के नामांकन 22 से 27 मार्च तक होंगे। भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के नामांकन की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। सबसे पहले 22 मार्च को अल्मोड़ा सुरक्षित सीट पर अजय टम्टा पर्चा भरेंगे। इसके बाद 23 मार्च को हरिद्वार सीट से पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत नामांकन कराएंगे। 27 मार्च को नैनीताल सीट पर अजय भट्ट, 26 माच को गढ़वाल सीट पर अनिल बलूनी और 27 मार्च को टिहरी सीट पर माला राज्य लक्ष्मी शाह अपना नामांकन करेंगी।

बता दें कि भाजपा पांचों लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। ज​बकि कांग्रेस हरिद्वार व नैनीताल में टिकट फाइनल नहीं कर पाई है। गढ़वाल से गणेश गोदियाल, टिहरी से जोत सिंह गुनसोला व अल्मोड़ा से प्रदीप टम्टा के नामों पर मुहर लग चुकी है।

लेखक के बारे में

One response to “22 से 27 मार्च तक होंगे प्रत्याशियों के नामांकन, उत्तराखंड भाजपा ने किया तारीखों का एलान”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें