, ,

Kedarnath Yatra 2023: इन चार कंपनियों ने रोकी केदारनाथ के लिए हेली सेवाएं

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ के लिए बरसात शुरू होने से पूर्व चार हेली कंपनियों ने अपनी सेवाएं बंद कर दी है। बरसात में हेली सेवाएं पूरी तरह बंद हो जाती हैं, हालांकि गत वर्ष हिमालय हेली ने पूरे बरसात सीजन में भी अपनी सेवाएं जारी रखी थी। मौसम खराब रहने के कारण हेली सेवाओं के उड़ान न…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ के लिए बरसात शुरू होने से पूर्व चार हेली कंपनियों ने अपनी सेवाएं बंद कर दी है। बरसात में हेली सेवाएं पूरी तरह बंद हो जाती हैं, हालांकि गत वर्ष हिमालय हेली ने पूरे बरसात सीजन में भी अपनी सेवाएं जारी रखी थी।

मौसम खराब रहने के कारण हेली सेवाओं के उड़ान न भरने से अब दो माह के लिये हेली सेवाएं वापस जाने लग गई हैं। जुलाई और अगस्त दो महीने धाम के लिये हेली सेवाएं उड़ान नहीं भरती हैं। इस साल 9 हेली कंपनियों ने गुप्तकाशी, फाटा और शेरसी से सेवाएं शुरू की थी। इनमें क्रिस्टल एविएशन को दो हेलीपैड से उड़ान भरने की अनुमति मिली थी। इसी बीच यात्रा शुरू होने से पहले ही क्रिस्टल एविएशन के हेलीकाॅप्टर के पंखे से कटकर एक अधिकारी की मौत होने पर कंपनी ने एक हेलीपैड पर सेवाएं बंद कर दी थी।

इसके बाद गुप्तकाशी से आर्यन एविएशन और ट्रांस भारत, फाटा से पवनहंस, थम्बी, ग्लोबल विक्ट्रा और शेरसी से हिमालयन हेली, क्रिस्टल और एरो एविएशन ने सेवाएं दी। इनमें पवनहंस, क्रिस्टल, थम्बी और ग्लोबल एविएशन ने अपनी सेवाएं बंद कर दी हैं। अब ये हेली सेवाएं सितम्बर माह में ही केदारघाटी लौटेंगी।
पवन हंस ऐविएशन के प्रबंधन अनिल उप्रेती ने बताया कि सेवाएं बंद कर दी गई है। बरसात के कारण सेवाएं बंर की जा रही हैं। अब फिर से सितंबर में शुरू होंगी। इस यात्रा सीजन के प्रथम चरण में कुल 10521 उड़ाने भरी गई हैं, जिसमें 59645 यात्री हेली सेवा से बाबा के दर्शनों को पहुं

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें