,

सीएम धामी की सुरक्षा में तैनात कमांडो ने खुद को मारी गोली

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सुरक्षा गार्ड ने गुरुवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सीएम आवास और राजभवन के बीच में बनी बैरक में गार्ड का शव मिला। जानकारी के अनुसार, घटना साढ़े तीन बजे की है। प्रमोद रावत नाम के गार्ड ने सरकारी राइफल से अचानक खुद को…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सुरक्षा गार्ड ने गुरुवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सीएम आवास और राजभवन के बीच में बनी बैरक में गार्ड का शव मिला। जानकारी के अनुसार, घटना साढ़े तीन बजे की है। प्रमोद रावत नाम के गार्ड ने सरकारी राइफल से अचानक खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर वहां तैनात कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
मृतक गार्ड प्रमोद पौड़ी जिले का रहने वाला था। वह 40वीं बटालियन पीएसी का सिपाही था। बताया जा रहा है कि घर में भागवत थी तो इसके लिए वह लगातार छुट्टी की मांग कर रहा था। छुट्टी नहीं मिली तो उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

लेखक के बारे में

One response to “सीएम धामी की सुरक्षा में तैनात कमांडो ने खुद को मारी गोली”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें