, ,

उत्तराखंड के पांडुकेश्वर में खुला देश का पहला BRO कैफे

जोशीमठ(चमोली)। बीआरओ ने उत्तराखंड में देश का पहला कैफे खोला है। जो कि बदरीनाथ हाईवे पर पांडुकेश्वर में खोला गया है। कैफे का उद्घाटन बीआरओ के 64वें स्थापना दिवस पर रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने वर्चुअली किया। बीआरओ की ओर से पांडुकेश्वर में खोला गया कैफे संगठन का पहला कैफे है। पांडुकेश्वर बद्रीनाथ धाम और…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

जोशीमठ(चमोली)। बीआरओ ने उत्तराखंड में देश का पहला कैफे खोला है। जो कि बदरीनाथ हाईवे पर पांडुकेश्वर में खोला गया है। कैफे का उद्घाटन बीआरओ के 64वें स्थापना दिवस पर रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने वर्चुअली किया।

बीआरओ की ओर से पांडुकेश्वर में खोला गया कैफे संगठन का पहला कैफे है। पांडुकेश्वर बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब के रास्ते में पड़ता है। ऐसे में ये कैफे बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए काफी सुविधाजनक होगा। इससे यात्रियों को खाने पीने की चीजों की बेहतरीन सुविधा मिलेगी।

उत्तराखंड में अपने पहले कैफे की शुरूआत के साथ ही बीआरओ ने बताया है कि देश में जहां भी बीआरओ की सड़कें हैं उनके किनारे 75 स्थानों पर इसी तरह के कैफे खोले जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत बद्रीनाथ धाम के पास पांडुकेश्वर से की गई है। रक्षा मंत्रालय ने बीआरओ के साथ 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 75 स्थानों पर वेसाइड एमेनिटीज की स्थापना को मंजूरी दी है। इनका उद्देश्य पर्यटकों को बुनियादी सुविधाएं देना है। इसके साथ ही इन फूड प्लाजा और रेस्तरां में स्थानीय व्यंजनों को पर्यटकों को परोसा जाएगा। इसके साथ ही स्थानीय प्रचलित खान-पान की सामग्री भी

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें