चंपावत में एंटीजन जांच में पॉजिटिव आई 16 साल की छात्रा की मौत

चंपावत। उत्तराखंड में कोरोना को लेकर हालत गंभीर होती आ रही है। चंपावत में एंटीजन जांच में पॉजिटिव आई 16 साल की जवाहर नवोदय स्कूल की छात्रा की मौत हो गई। चंपावत से 12 किलोमीटर दूर च्यूराखर्क गांव की रहने वाली छात्रा को आईसीयू से हायर सेंटर रेफर करने तैयारी हो रही थी, लेकिन इससे…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

चंपावत। उत्तराखंड में कोरोना को लेकर हालत गंभीर होती आ रही है। चंपावत में एंटीजन जांच में पॉजिटिव आई 16 साल की जवाहर नवोदय स्कूल की छात्रा की मौत हो गई। चंपावत से 12 किलोमीटर दूर च्यूराखर्क गांव की रहने वाली छात्रा को आईसीयू से हायर सेंटर रेफर करने तैयारी हो रही थी, लेकिन इससे पहले ही छात्रा ने दम तोड़ दिया। सीएमओ डॉक्टर केके अग्रवाल ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि एंटीजन जांच में छात्रा पॉजिटिव पाई गई थी। वहीं छात्रा की मौत के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट गोड पर आ गया है।

बता दे कि उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।वहीं बीते दिन प्रदेश में 51 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसमें देहरादून जिले में सबसे अधिक 44 संक्रमित मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 417 सैंपलों की जांच की गई।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें