, ,

उत्तराखंड : अनियंत्रित बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, छात्रा की मौत

श्रीनगर। टिहरी जिले के कीर्तिनगर थाना क्षेत्र में पीएचडी छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई है। छात्रा गढ़वाल विश्वविद्यालय में पीएचडी कर रही थी। वहीं छात्रा का शिनाख्त नंदिनी कोठियाल के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक हादसा कीर्तिनगर थाना क्षेत्र के मथेला के पास हुआ है। नंदिनी अपनी स्कूटी पर…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

श्रीनगर। टिहरी जिले के कीर्तिनगर थाना क्षेत्र में पीएचडी छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई है। छात्रा गढ़वाल विश्वविद्यालय में पीएचडी कर रही थी। वहीं छात्रा का शिनाख्त नंदिनी कोठियाल के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक हादसा कीर्तिनगर थाना क्षेत्र के मथेला के पास हुआ है। नंदिनी अपनी स्कूटी पर देवप्रयाग से श्रीनगर जा रही थी तभी बीच रास्ते में विश्वनाथ सेवा की बस ने पीछे से स्कूटी को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि बस देहरादून से रुद्रप्रयाग जा थी। वहीं इस हादसे में नंदिनी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर नंदिनी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।

लेखक के बारे में

5 responses to “उत्तराखंड : अनियंत्रित बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, छात्रा की मौत”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें