, ,

मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों को खेल रत्न और प्रशिक्षकों को द्रोणाचार्य अवार्ड से पुरस्कृत किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खिलाड़ियों को खेल रत्न और प्रशिक्षकों को द्रोणाचार्य अवार्ड से पुरस्कृत किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को नगद पुरस्कार से भी सम्मानित कियां। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का मान बढ़ाने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और जाने माने एथलीट चंदन सिंह को देवभूमि उत्तराखंड खेल…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

2 minutes

पढ़ने का समय

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खिलाड़ियों को खेल रत्न और प्रशिक्षकों को द्रोणाचार्य अवार्ड से पुरस्कृत किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को नगद पुरस्कार से भी सम्मानित कियां। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का मान बढ़ाने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और जाने माने एथलीट चंदन सिंह को देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2019-20ए 2020-21 एवं 2021-22 तक के देवभूमि उत्तराखण्ड खेल रत्न पुरस्कारए देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कारए लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार एवं वर्ष 2021 एवं 2022 में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस मौके पर सीएम पुष्कर धामी ने कहा उत्तराखंड के खिलाड़ी न सिर्फ नेशनल और इंटरनेशन प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैंए बल्कि मेडल जीतकर उत्तराखंड और देश का नाम भी रोशन कर रहे हैं। जब कोई खिलाड़ी मेडल जीतता है तो वह सिर्फ एक परिवार का नहीं रहता है बल्कि संपूर्ण राष्ट्र की भावना उससे जुड़ जाती है। धामी ने कहा प्रदेश के खिलाड़ियों में हिमालय से ज्यादा उत्साह और सागर से अधिक गहरा धैर्य है। उत्तराखंड खेल के मैदान में भी अग्रणी राज्य बने इसके लिए नई खेल नीति लाई गई है। सीएम धामी ने कहा प्रदेश से गरीब परिवारों के बच्चे जिनके पास प्रतिभा है लेकिन साधन नहीं है। उनको खेल नीति से ज्यादा फायदा मिलेगा।

इन्हें मिला पुरस्कार…
देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

वर्ष 2019-20 के लिए बैडमिंटन प्रशिक्षक धीरेन्द्र कुमार सेन
वर्ष 2020-21 के लिए ताईक्वांडो प्रशिक्षक कमलेश कुमार तिवारी
वर्ष 2021-22 के लिए तीरंदाजी प्रशिक्षक संदीप कुमार डुकलान

देवभूमि उत्तराखण्ड खेल रत्न पुरस्कार

वर्ष 2019-20 के लिए बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन
वर्ष 2020-21 के लिए एथलेटिक्स चन्दन सिंह

लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

वर्ष 2021-22 का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सुरेश चन्द्र पांडे को एथलेटिक्स खेल में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें