, ,

उत्तराखंड : डीजे में डांस के दौरान विवाद में युवक की हत्या

काशीपुर। रंगों के पर्व होली की मस्ती उस वक़्त मातम में बदल गयी, जब डीजे पर डांस के दौरान हुए विवाद में युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। हत्या के बाद इंसाफ की मांग करते हुए मृतक के परिजन और आसपास के रहने वाले लोगों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

काशीपुर। रंगों के पर्व होली की मस्ती उस वक़्त मातम में बदल गयी, जब डीजे पर डांस के दौरान हुए विवाद में युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। हत्या के बाद इंसाफ की मांग करते हुए मृतक के परिजन और आसपास के रहने वाले लोगों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पुलिस ने सभी आरोपियों में से एक को दबोच लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दबिश दिए जाने की बात कह रही है।

वहीं घटना के प्रत्यक्षदर्शी विशाल के मुताबिक उसकी चाची का लड़का नरेश होली में मिलने आया था। इसी दौरान नरेश पास ही में डीजे पर डांस करने चला गया था। वहां दो पक्षों में झगड़ा होने पर नरेश बीच बचाव करवाने लगा। बताया जा रहा है कि इसके बाद वह सभी लोग नरेश से ही उलझ पड़े और लाठी डंडों से हमला कर दिया। उधऱ, घटना के बाद से पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

लेखक के बारे में

2 responses to “उत्तराखंड : डीजे में डांस के दौरान विवाद में युवक की हत्या”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें