, ,

Chardham Yatra: चारधाम यात्रा के लिए दो लाख श्रद्धालु कर चुके पंजीकरण

देहरादून। आगामी चार धाम यात्रा के लिए 21 फरवरी से प्रारंभ हुए अब तक कुल पंजीकरण की संख्या 2 लाख पार पहुँच गई है। आज पर्यटन विभाग द्वारा जारी ताजे आँकड़ों के अनुसार केदारनाथ एवं बद्रीनाथ धामों के कुल 2,033,24 श्रद्धालुओं के पंजीकरण किए जा चुके हैं। जिनमें केदारनाथ धाम के लिए अब तक कुल…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। आगामी चार धाम यात्रा के लिए 21 फरवरी से प्रारंभ हुए अब तक कुल पंजीकरण की संख्या 2 लाख पार पहुँच गई है। आज पर्यटन विभाग द्वारा जारी ताजे आँकड़ों के अनुसार केदारनाथ एवं बद्रीनाथ धामों के कुल 2,033,24 श्रद्धालुओं के पंजीकरण किए जा चुके हैं। जिनमें केदारनाथ धाम के लिए अब तक कुल 1,118,71 और बद्रीनाथ धाम के लिए 91,453 श्रद्धालु पंजीकृत किए जा चुके हैं। इस वर्ष चार धाम हेतु पंजीकरण के लिए चार माध्यम अपनाए गये हैं। श्रद्धालु यात्रा के लिए वेबसाइट, कॉल के द्वारा , व्हाट्सएप और मोबाइल ऐप के जरिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं। जहाँ अब तक ऑनलाइन माध्यम से 1,520,24 श्रद्धालुओं का पंजीकरण किया गया वहीं मोबाइल ऐप और व्हाट्सएप के जरिए क्रमश 26,255 और 15,045 श्रद्धालु पंजीकृत किए गये।

वहीं श्रद्धालुओं के लिए यात्रा संबंधी जानकारी एवं सुझावों के लिए सरकार ने हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किया है । इन हेल्पलाइन नम्बरों में चार धाम टोल फ्री नं. 1364 तथा 0135-1364 (अन्य राज्यों के लिए) , चार धाम कंट्रोल रूम नं.0135-2559898, 2552627, आपदा प्रबंधन नं. 0135-276066, 1070 (टोल फ्री) आदि नम्बरों पर कॉल करके आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें