,

देहरादून: फंदे से लटका मिला बीयर बार संचालक का शव, जांच में जुटी पुलिस

देहरादून। जाखन के एक बियर बार के संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव उनके एक दोस्त के फ्लैट में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। एसओ राजपुर जितेंद्र ने बताया कि अमित नौगांव पुत्र गुणानंद पौड़ी गढ़वाल की तहसील…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। जाखन के एक बियर बार के संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव उनके एक दोस्त के फ्लैट में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

एसओ राजपुर जितेंद्र ने बताया कि अमित नौगांव पुत्र गुणानंद पौड़ी गढ़वाल की तहसील थलीसैंण के गड़कोट गांव के रहने वाले था। अमित वर्तमान में प्रेमनगर में रह रह था और यहां पर वह पार्टनरों के साथ जाखन में टेडी ब्वॉय नाम का बियर बार चलाता था। वह बृहस्पतिवार को अपने एक दोस्त के आईटी पार्क क्षेत्र स्थित फ्लैट पर गया था। रात में करीब साढ़े 10 बजे उनके दोस्त फ्लैट से बाहर चले गए। अमित वहां पर अकेले था। जब दोस्त वहां वापस आए तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा। देखा कि अंदर अमित पंखे के सहारे फंदे पर झूल रह था।तत्काल उन्हें फंदे से उतारकर कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें