, ,

रुद्रपुर: शराब के नशे में बेटे ने पिता की चाकू गोद कर की हत्या

रुद्रपुर। पंतनगर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी नंबर एक में एक बेटे ने शराब के नशे में अपने पिता की चाकू गोद कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। हालांकि परिजनों ने अभी पुलिस को कोई भी तहरीर नहीं सौंपी है। बताया जा…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

रुद्रपुर। पंतनगर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी नंबर एक में एक बेटे ने शराब के नशे में अपने पिता की चाकू गोद कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। हालांकि परिजनों ने अभी पुलिस को कोई भी तहरीर नहीं सौंपी है। बताया जा रहा है कि जिस शख्स की हत्या की गई वो आर्मी से सूबेदार के पद से रिटायर्ड था। वहीं घटना की सूचना छोटे बेटे ने पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।

पुलिस पूछताछ में पता चला है की भजमन गिरी शराब पीने का आदि था। शराब पी कर वह घर में आए दिन झगड़ा करता रहता था। बृहस्पतिवार की देर रात भी वह शराब पी कर घर में झगड़ा कर रहा था। इसी बीच बीच बचाव करने आए पिता दीवान गिरी (58) पर आरोपी भजमन गिरी ने चाकू से हमला बोला दिया। इसी बीच धारदार हथियार के वार से दीवान गिरी घायल हो गया। परिजनों आनन फानन में घायल को किच्छा अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें