, ,

AE/JE पेपर लीक केस में SIT की कार्रवाई, 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर एसआईटी हरिद्वार की जांच उपरांत थाना कनखल पर UKPSC की एई/जेई परीक्षा प्रश्न पत्र लीक प्रकरण में नौ नामजद लोगों पर सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 7/8 भ्रष्टाचार अधिनियम 1988 में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। बता दें कि हाल ही में सीएम के निर्देशों के बाद एई और जेई…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर एसआईटी हरिद्वार की जांच उपरांत थाना कनखल पर UKPSC की एई/जेई परीक्षा प्रश्न पत्र लीक प्रकरण में नौ नामजद लोगों पर सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 7/8 भ्रष्टाचार अधिनियम 1988 में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

बता दें कि हाल ही में सीएम के निर्देशों के बाद एई और जेई के पदों पर हुई भर्ती परीक्षा की जांच की गई थी। ये भर्ती परीक्षा 2021 में निकली थी और 2022 में परीक्षा पूरी हो गई और रिजल्ट भी आ चुका है। हालांकि अभी इंटरव्यू नहीं कराए गए हैं। इसी बीच इन भर्ती परिक्षाओं में धांधली का आरोप लगा। इसके बाद सीएम ने इन परिक्षाओं की जांच करा दी।

वहीं एई और जेई के पदों पर हुई भर्ती परीक्षा में धांधली के तार उसी संजीव चतुर्वेदी से भी जुड़ रहें हैं जो मौजूदा वक्त में लेखपाल–पटवारी भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एसटीएफ की गिरफ्त में हैं। संजीव से ही हुई पूछताछ में एई, जेई और प्रवक्ता पदों पर हुई भर्तियों में धांधली का पता चला है।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

सीएम ने कहा कि पहले भी विभिन्न भर्तियों में गड़बडी करने वालों को जेल भेजा गया है। ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है कि पूरे पारदर्शी और साफ सुथरे तरीके से भर्ती परीक्षाएं हो। भर्ती कैलेंडर जारी कर उसके अनुरूप परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। जल्द ही देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लाया जा रहा है। प्रदेश के युवाओं के साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें