, ,

उत्तराखंड : चलती कार पर गिरा चीड़ का पेड़, बाल-बाल बची लोगों की जान

पौड़ी। बुआखाल-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां बारिश के चलते एक सूखा चीड़ का पेड़ सीधे अल्टो कार के ऊपर जा गिरा। गनीमत रही कि पेड़ कार के अगले हिस्सा में गिरा, जिससे कार सवार तीन लोगों की जान बाल-बाल बच गई। जान​कारी के अनुसार पौड़ी जिले में रुक-रुक…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

पौड़ी। बुआखाल-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां बारिश के चलते एक सूखा चीड़ का पेड़ सीधे अल्टो कार के ऊपर जा गिरा। गनीमत रही कि पेड़ कार के अगले हिस्सा में गिरा, जिससे कार सवार तीन लोगों की जान बाल-बाल बच गई।

जान​कारी के अनुसार पौड़ी जिले में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। जिसके चलते सोमवार को पौड़ी-बुआखाल-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चोपड़ियू के पास एक अल्टो कार वाहन संख्या UK12TA-1263 जो पौड़ी से चाकीसेंण जा रहा था। तभी अचानक वाहन के ऊपर चीड़ का सूखा पेड़ गिर गया। जिससे कार सवार तीन लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पाबौ पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पाबौ अस्पताल पहुंचाया। वहीं सड़क पर वाहन के ऊपर पेड़ गिरने से नेशनल हाईवे अवरूद्ध हो गया था जिसे खुलवाया जा चुका है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें