, ,

उत्तराखंड में मिला नए वेरिएंट का पहला मरीज

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना के नए वैरियंट ने दस्‍तक दे दी है। राज्‍य में नए वैरियंट का पहला मरीज मिला है। अमेरिका से लौटे देहरादून के एक युवक का दिल्ली एयरपोर्ट पर एहतियात के तौर पर सैंपल लिया गया है। जो जांच में कोरोना संक्रमित पाया गया था। युवक के सैंपल की देहरादून में जिनोम…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना के नए वैरियंट ने दस्‍तक दे दी है। राज्‍य में नए वैरियंट का पहला मरीज मिला है। अमेरिका से लौटे देहरादून के एक युवक का दिल्ली एयरपोर्ट पर एहतियात के तौर पर सैंपल लिया गया है। जो जांच में कोरोना संक्रमित पाया गया था। युवक के सैंपल की देहरादून में जिनोम सीक्वेंसिंग की गई जिसमें एक्स बी बी 1.5 वैरियंट की पुष्टि हुई है। राज्य कोविड कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी डॉ पंकज सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

वहीं भारतीय सार्स कोच-2 जिनोनिकी संगठन (इसाकोग) के मुताबिक अब देश में वायरस के इस वेरिएंट से संबंधित मामलों की कुल संख्या आठ हो गई है। इसाकोग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में स्ट्रेन का नया मामला उत्तराखंड में मिला है। जबकि इससे पहले इस वेरिएंट से जुड़े तीन मामले गुजरात में और एक-एक मामला कनार्टक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मिला था। XBB 1.5 वेरिएंट ओमिक्रॉन से ही जुड़ा है। अमेरिका में संक्रमण के 44 फीसदी ममलों में यह वेरिएंट जिम्मेदार है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें