, ,

उत्तराखंड : खाई में गिरा वाहन, चालक घायल

टिहरी। तहसील बालगंगा के राजस्व क्षेत्र कपोल गांव के पास एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक घायल हो गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना घनसाली पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर चालक को बाहर निकाला। जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकरी…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

टिहरी। तहसील बालगंगा के राजस्व क्षेत्र कपोल गांव के पास एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक घायल हो गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना घनसाली पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर चालक को बाहर निकाला। जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जानकरी के अनुसार घनसाली पुलिस व एसडीआरएफ को मैक्स वाहन संख्या Uk 11 CA 0334 के खाई में गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना घनसाली पुलिस व एसडीआरएफ टीम तत्काल मौके पर पहुंची। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि किसी तरह चालक की खोजबीन की गई, जिसे खोज कर बाहर निकाला गया। वहीं चालक को तत्काल नजदीकी बिलेश्वर अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
व​हीं डॉक्टरों का कहना है कि चालक खतरे से बाहर है। फिलहाल उसकी निगरानी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि घायल चालक का नाम वीरेंद्र लाल (48) पुत्र भूडडू मिस्त्री निवासी कस्बा चमियाला थाना घनसाली जनपद टिहरी गढ़वाल है।

लेखक के बारे में

3 responses to “उत्तराखंड : खाई में गिरा वाहन, चालक घायल”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें