, ,

पिथौरागढ़ : आईटीबीपी जवान की हार्ट अटैक से मौत, परिवार में शोक की लहर

पिथौरागढ़। लेह लद्दाख में इन दिनों अधिकतम और न्यूनतम तापमान माइनस में है। ऐसे में सीमा पर तैनात हमारे सैनिक जान पर खेलकर देश की रक्षा कर रहे है। इस दौरान पिथौरागढ़ निवासी आईटीबीपी के जवान की लेह लद्दाख में हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। जवान के निधन के बाद परिवार में…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

पिथौरागढ़। लेह लद्दाख में इन दिनों अधिकतम और न्यूनतम तापमान माइनस में है। ऐसे में सीमा पर तैनात हमारे सैनिक जान पर खेलकर देश की रक्षा कर रहे है। इस दौरान पिथौरागढ़ निवासी आईटीबीपी के जवान की लेह लद्दाख में हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। जवान के निधन के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

बताया जा रहा है कि श्रीनगर में आईटीबीपी की 21वीं बटालियन में कार्यरत चौड़मन्या के नरेंद्र सिंह बसनायत लेह लद्दाख में तैनात थे। जवान के निधन के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। आज जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव लाए जाने की संभावना है। जवान का अंतिम संस्कार उनके पैतृक घाट पर किया जाएगा।
चौड़मन्या निवासी नरेंद्र सिंह बसनायत श्रीनगर में आईटीबीपी की 21वीं बटालियन में कार्यरत थे। वे इन दिनों ड्यूटी पर लेह लद्दाख में तैनात थे। बताया जा रहा है कि बीते दिनों एकाएक उनके सीने में दर्द हुआ। इसके बाद साथी आईटीबीपी के कर्मी उनको अस्पताल ले गए, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
आईटीबीपी के अधिकारियों ने उनके निधन की सूचना परिजनों को दी। नरेंद्र सिंह के निधन की सूचना पाकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है

लेखक के बारे में

One response to “पिथौरागढ़ : आईटीबीपी जवान की हार्ट अटैक से मौत, परिवार में शोक की लहर”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें