, ,

सेना को आज मिले 314 युवा अफसर, 11 देशों के 30 कैडेट्स भी अपने देश की सेनाओं का बने हिस्सा

देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से 314 कैडेट्स पासआउट होकर आज देश की सेना में अफसर बन गए। शनिवार को सुबह नौ बजे बतौर रिव्यूइंग ऑफिसर सेंट्रल कमांड के जीओसी इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी पासिंग आउट परेड की सलामी ली। आईएमए पासिंग आउट परेड में 11 मित्र देशों के 30 विदेशी कैडेट्स भी…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से 314 कैडेट्स पासआउट होकर आज देश की सेना में अफसर बन गए। शनिवार को सुबह नौ बजे बतौर रिव्यूइंग ऑफिसर सेंट्रल कमांड के जीओसी इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी पासिंग आउट परेड की सलामी ली। आईएमए पासिंग आउट परेड में 11 मित्र देशों के 30 विदेशी कैडेट्स भी पास आउट होकर अपने-अपने राष्ट्र के सेना में शामिल होंगे।

आज की पासिंग आउट परेड में उत्तराखंड के 29 कैडेट्स भी पास आउट हुए हैं। आईएमए की पासिंग आउट परेड में बेस्ट जेंटलमैन कैडेट का गोल्ड मेडल पवन कुमार को मिला है। पवन कुमार को स्वार्ड ऑफ ऑनर भी मिला है। बेस्ट कैडेट का सिल्वर मेडल जगजीत सिंह ने पाया है। अभिषेक शर्मा को टीजीसी में रजत पदक मिला है। ब्रांज मेडल पुरापू लिखित ने प्राप्त किया है। चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ का सम्मान जोजिला कंपनी को मिला है। बेस्ट मित्र देशों के कैडेट का सम्मान नेपाल के अश्विन को मिला है।

व​हीं भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से पास आउट होने वाले कैडेट्स में 35 राज्यों में आंध्र प्रदेश के 4, अरुणाचल प्रदेश-1, असम- 4, बिहार- 24, चंडीगढ़-2, छत्तीसगढ़ -4, दिल्ली-13, गुजरात- 5, हरियाणा- 30, हिमाचल प्रदेश- 17, जम्मू कश्मीर-9, झारखंड-2, कर्नाटक-9, केरल-10, लद्दाख -1, इंडियन डोमिसाइल नेपाल -1, मध्य प्रदेश -15, महाराष्ट्र -21, मणिपुर-2, मिजोरम-3, नागालैंड-1, उड़ीसा-1, पंजाब -21, राजस्थान -16,तमिलनाडु- 7,तेलंगाना-2, त्रिपुरा-1,उत्तर प्रदेश -51, उत्तराखंड -29, वेस्ट बंगाल के 8 कैडेट्स शामिल हैं।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें