,

उत्तराखंड : दिनदहाड़े बदमाशों ने फैक्ट्री कर्मचारी को चाकुओं से गोदा, लूटी लाखों की रकम

रुड़की। आज शुक्रवार को यहां भगवानपुर में दिनदहाड़े एक फैक्ट्री कर्मी को बदमाशों ने चाकुओं से गोद डाला और उससे लाखों रुपए लूट कर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।मिली जानकारी के अनुसार भगवानपुर में एक फैक्ट्री कर्मचारी बैंक से रुपए निकाल कर वापस जा रहा था।…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

रुड़की। आज शुक्रवार को यहां भगवानपुर में दिनदहाड़े एक फैक्ट्री कर्मी को बदमाशों ने चाकुओं से गोद डाला और उससे लाखों रुपए लूट कर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार भगवानपुर में एक फैक्ट्री कर्मचारी बैंक से रुपए निकाल कर वापस जा रहा था। थाने के पास ओवरब्रिज पर बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े उस पर चाकुओं से हमला कर दिया और उससे लाखों रुपए की रकम लूट ली। सूचना मिलने पर आनन-फानन में पुलिस कर्मियों ने इलाके की नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू की, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं गंभीर रूप से घायल कर्मचारी प्रभाकर बोहरा (45 वर्ष) को रुड़की सिविल अस्पताल लाया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। प्रभाकर भगवानपुर माहाड़ी के पास स्थित टिबरीवाल कंपनी का कर्मचारी है। इस मामले में एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि लूट की घटना हुई है, लेकिन कितनी रकम लूटी गई है, इसके बारे में अभी पता नहीं चल पाया है।

लेखक के बारे में

One response to “उत्तराखंड : दिनदहाड़े बदमाशों ने फैक्ट्री कर्मचारी को चाकुओं से गोदा, लूटी लाखों की रकम”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें