, ,

उत्तराखंड: कर्ज में डूबे व्यापारी ने गोली मारकर की आत्महत्या

देहरादून। थाना नगर कैंट क्षेत्र के अंतर्गत ईदगाह मंडी निवासी व्यापारी ने कर्ज अधिक होने के कारण डिप्रेशन में आने के बाद खुद को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटनास्थल…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। थाना नगर कैंट क्षेत्र के अंतर्गत ईदगाह मंडी निवासी व्यापारी ने कर्ज अधिक होने के कारण डिप्रेशन में आने के बाद खुद को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटनास्थल से पिस्टल बरामद करते हुए मौके पर जांच पड़ताल की गयी। लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।

बिंदाल चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश ने बताया कि मंगलवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि ईदगाह कुम्हार मंडी निवासी व्यापारी परवीन गिरोटी (50) ने खुद को अपनी लाइजेंसी पिस्टल से सिर पर गोली मार ली है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। उन्होंने बताया कि परिजनों से पूछताछ में पता चला कि परवीन की धामावाला क्षेत्र में गीता भवन के पास हार्डवेयर की दुकान है।
बताया जा रहा है कि परवीन के ऊपर 2 करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज है। जिससे वह डिप्रेशन में चला गया। घटना के वक्त घर में मृतक की पत्नी, बेटा और सास थी। सभी लोग अपने कामकाज में व्यस्थ थे। इस बीच परवीन ने अपने कमरे में बैठकर यह कदम उठा लिया और गोली चलने की आवाज से घरवाले चौंक गए और परवीन के कमरे में गए तो वहां का मंजर देख सन्न रह गए। मृतक के परिजनों से जानकारी करने पर पता चला कि शादी के बाद से ही परवीन अपने ससुराल में रह रहा था।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें