देहरादून। सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की फाइल पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुहर लगा दी है. इसके बाद तीन लाख कर्मचारी व पेंशनरों की उम्मीद बंधी है। बीते शनिवार को उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के पदाधिकारियों के साथ वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने डीए की घोषणा कर दी थी। इससे कर्मचारियों में आस बंधी है कि कल राज्य स्थापना दिवस पर उन्हें महंगाई भत्ते की सौगात मिल सकती है। इससे पहले से ही घाटे से जूझ रहे राज्य के खजाने पर करीब 540 करोड़ प्रति वर्ष का बोझ और बढ़ जाएगा।
बीते सोमवार को धामी ने डीए की फाइल पर अनुमोदन दे दिया। सचिव वित्त दिलीप जावलकर ने फाइल पर अनुमोदन मिलने की पुष्टि की है। मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य कर्मचारियों को 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिए जाने पर सहमति हो गई थी। कैबिनेट ने मुख्यमंत्री को फैसला लेने के लिए अधिकृत किया था।
इसके अनुमोदन की फाइल अब प्रक्रिया में है। आज मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश होने की वजह से बुधवार को डीए का आदेश हो सकता है।वित्त विभाग ने महंगाई भत्ते पर खर्च होने वाली धनराशि की व्यवस्था कर ली है। डीए पर हर माह 42 से 45 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है। 4 फीसद डीए मिलने से राज्य कर्मचारियों को उनकी श्रेणी के हिसाब से 550 से लेकर 10 हजार रुपये तक की वेतन बढ़ोतरी का लाभ मिल सकता है।
उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर धामी ने लगाई मुहर
देहरादून। सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की फाइल पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुहर लगा दी है. इसके बाद तीन लाख कर्मचारी व पेंशनरों की उम्मीद बंधी है। बीते शनिवार को उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के पदाधिकारियों के साथ वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने डीए की घोषणा कर दी थी। इससे कर्मचारियों…

पिछली खबर
अगली खबर
ताज़ा खबरें

हमसे जुड़ें
श्रेणियाँ
अल्मोड़ा उत्तरकाशी ऊधमसिंह नगर खेल चंपावत चमोली टिहरी गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मनोरंजन राजनीति राज्य रुद्रप्रयाग सामान्य हरिद्वार
टैग
ACCIDENT BADRINATH CAR ACCIDENT CHAMOLI CHAMPAWAT CHARDHAM CHAR DHAM CM DHAMI CM PUSHKAR SINGH DHAMI CRIME CRIME NEWS dehradun DHAN SINGH RAWAT GOVT. JOBS HALDWANI HARIDWAR health HEAVY RAIN JOBS KANWAR YATRA 2022 KEDARNATH LANDSLIDE MUSSOORIE NAINITAL PAURI GARHWAL PITHORAGARH PM MODI RAIN RISHIKESH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG SNOWFALL STF STUDENT TEHRI UKPSC UKSSC SCAM UKSSSC UTTARAKHAND UTTARAKHAND DEHRADUN UTTARAKHAND GOVT UTTARAKHAND POLICE UTTARAKHAND WEATHER UTTARKASHI UTTRAKHAND GOVERNMENT
पुरानी खबरें खोजें
वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें













