, ,

हरिद्वार: सीएम धामी ने किया एचएमटी फैक्टरी का निरीक्षण

हरिद्वार। आज मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में रानी बाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया। एचएमटी फैक्ट्री के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि मास्टर प्लान बनाकर इस क्षेत्र का विकास किया जायेगा। जिससे यहां के क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिले यही प्राथमिकता है।मुख्यमंत्री ने निरीक्षण स्थल पर आयुक्त दीपक रावत,…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

हरिद्वार। आज मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में रानी बाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया। एचएमटी फैक्ट्री के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि मास्टर प्लान बनाकर इस क्षेत्र का विकास किया जायेगा। जिससे यहां के क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिले यही प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री ने निरीक्षण स्थल पर आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल और अन्य अधिकारियों से वार्ता कर संभावनाओं पर विचार विमर्श किया। निरीक्षण दौरान एचएमटी फैक्ट्री के कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। धामी ने कहा कि कर्मचारियों की सभी मांगों का समाधान किया जायेगा। गौरतलब है कि एचएमटी फैक्ट्री का 1982 में कार्य प्रारम्भ हुआ था। 1985 में फैक्ट्री का प्रोडक्शन प्रारम्भ हुआ। नवम्बर 2016 में एचएमटी फैक्ट्री को बन्द कर दिया गया था। एचएमटी फैक्ट्री का कुल 45.33 एकड़ भूमि पर काबिज है। पिछले दिनों केन्द्र सरकार द्वारा एचएमटी फैक्ट्री को राज्य सरकार को सौंप दिया है।
इस अवसर पर मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, विधायक रामसिंह कैडा, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, डॉ. अनिल कपूर डब्बू, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट, पूर्व दर्जा मंत्री हेमंत द्विवेदी, चन्दन बिष्ट, योगेश रजवार, सुरेश तिवारी, संजय दुम्का, विकास भगत, भुवन जोशी, नवीन पंत, चतुर बोरा, प्रताप बिष्ट, दिनेश आर्य, प्रदीप जनौटी, आयुक्त दीपक रावत, डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भट्ट आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

One response to “हरिद्वार: सीएम धामी ने किया एचएमटी फैक्टरी का निरीक्षण”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें