,

रुड़की में अलग-अलग जगहों पर दो छात्राओं की मौत

रुड़की। आज सोमवार को यहां भगवानपुर थाना क्षेत्र में दो छात्राओं की आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।पहला मामला थाना क्षेत्र के नन्हेड़ा अनंतपुर गांव का है। जहां दो बहनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस बात से नाराज एक बहन ने घर में रखा कीटनाशक गटक लिया। इसके बाद लड़की…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

रुड़की। आज सोमवार को यहां भगवानपुर थाना क्षेत्र में दो छात्राओं की आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
पहला मामला थाना क्षेत्र के नन्हेड़ा अनंतपुर गांव का है। जहां दो बहनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस बात से नाराज एक बहन ने घर में रखा कीटनाशक गटक लिया। इसके बाद लड़की की हालत बिगड़ गई और उसके परिजन आनन-फानन में उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक युवती की मौत हो चुकी थी।
दूसरा मामला भी भगवानपुर थाना क्षेत्र के चुड़ियाला रेलवे स्टेशन के पास का है। जहां पर एक छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। बताया जा रहा है भलसवागाज निवासी छात्रा नेहा कक्षा 11 में पढ़ती थी और ट्यूशन पढ़ने के लिए भगवानपुर थाना क्षेत्र के तेजूपुर गांव आई थी। छात्रा ने आत्महत्या क्यों की, इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें