,

ऋषिकेश: राफ्ट पलटने से एक पर्यटक की मौत

ऋषिकेश। गंगा में राफ्टिंग के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। शिवपुरी से मुनिकीरेती के बीच राफ्टिंग के दौरान रोलर कोस्टर रैपिड में राफ्ट पलट गई। इस दौरान कोलकाता बंगाल से यहां घूमने आए 62 वर्षीय पर्यटक की डूब कर मौत हो गई। शव को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश लाया गया है। मृतक की पहचान शुभाशीष बर्मन…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

ऋषिकेश। गंगा में राफ्टिंग के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। शिवपुरी से मुनिकीरेती के बीच राफ्टिंग के दौरान रोलर कोस्टर रैपिड में राफ्ट पलट गई। इस दौरान कोलकाता बंगाल से यहां घूमने आए 62 वर्षीय पर्यटक की डूब कर मौत हो गई। शव को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश लाया गया है। मृतक की पहचान शुभाशीष बर्मन (62 वर्ष ) निवासी विद्यासागर रोड कोलकाता बंगाल के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार कोलकाता बंगाल से कुछ 16 पर्यटक यहां घूमने आए थे। दो अलग-अलग राफ्ट में यह लोग सवार हुए। सभी लोग राफ्टिंग के लिए शिवपुरी से रवाना हुए। शिवपुरी से आगे मुनिकीरेती से करीब आठ किलोमीटर पहले रोलर कोस्टर रैपिड पर राफ्ट पलट गई।
तभी गाइड ने साथ चल रही है एक अन्य क्याक गाइड की मदद से सभी पर्यटकों को बाहर निकाला। इस बीच शुभाशीष बर्मन के पेट में ज्यादा पानी चला गया और वह बेहोश हो गए। उन्हें राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें