, ,

हरकी पैड़ी पर डूबकर दिल्ली के दो युवकों की मौत

हरिद्वार। आज गुरुवार को यहां गंगा बंदी के दौरान हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान करते दो युवक अचानक पानी में डूब गए। इस दुखद हादसे के पीछे गंगा में जगह-जगह हुए गहरे गड्ढों को कारण माना जा रहा है। गोताखोर अब दोनों युवकों के शवों की तलाश में जुट गए हैं।गौरतलब है कि बुधवार आधी…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

हरिद्वार। आज गुरुवार को यहां गंगा बंदी के दौरान हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान करते दो युवक अचानक पानी में डूब गए। इस दुखद हादसे के पीछे गंगा में जगह-जगह हुए गहरे गड्ढों को कारण माना जा रहा है। गोताखोर अब दोनों युवकों के शवों की तलाश में जुट गए हैं।
गौरतलब है कि बुधवार आधी रात से गंग नहर को वार्षिक सफाई के लिए बंद किया गया। जिसके चलते हरकी पैड़ी क्षेत्र में भी गंगा का जलस्तर बेहद कम हो गया। इस इलाके में भी सफाई का काम किया जाता है। यहां कम जल में ही स्नान कर रहे दो युवक हरकी पैड़ी के पास अचानक पानी में डूब गए। बताया गया है कि कई जगह गहरे गड्ढों में पानी भरा हुआ था। ये दोनों युवक एक ऐसे ही गड्ढे के आसपास नहा रहे थे। गोताखोर उनकी तलाश में जुटे हुए हैं।
शहर कोतवाल राकेन्द्र कठैत ने बताया कि बड़ी शिव मूर्ति के पीछे हरकी पैड़ी पर नहाने के दौरान दो युवक लापता हो गए। जिनके नाम अरविंद (17) पुत्र रामजी, अभिषेक (17) निवासी चित्रकूट धाम करबी, थाना करबी, जिला चित्रकूट, यूपी बताये गये हैं। ये हाल में दिल्ली के पीवीसी मार्केट में रह रहे थे।

लेखक के बारे में

3 responses to “हरकी पैड़ी पर डूबकर दिल्ली के दो युवकों की मौत”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें