, ,

हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की मौके पर मौत

हरिद्वार। आज मंगलवार को हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर गेंड़ीखाता के पास कार दुर्घटना में महिला सहित 3 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई।बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार हरिद्वार से नजीबाबाद की ओर जाते समय कंटेनर के पीछे से टकरा गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि क्षतिग्रस्त वाहन से शवों को…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

हरिद्वार। आज मंगलवार को हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर गेंड़ीखाता के पास कार दुर्घटना में महिला सहित 3 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार हरिद्वार से नजीबाबाद की ओर जाते समय कंटेनर के पीछे से टकरा गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि क्षतिग्रस्त वाहन से शवों को निकालने के लिए कार को काटना पड़ा। थानाध्यक्ष श्यामपुर विनोद प्रसाद थपलियाल ने बताया कि प्रमोद अपनी पत्नी और साले रोहित के साथ कार से बिजनौर से जोलीग्रांट दवाई लेने जा रहे थे। गति तेज होने के कारण कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार प्रमोद, उसकी पत्नी नीतू और चालक रोहित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें