नई दिल्ली। मौसमी सिस्टम में बदलाव की वजह से आज शुक्रवार और कल शनिवार को यूपी तथा उत्तराखंड में भारी वर्षा का अनुमान जताया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार और शनिवार के बीच इन दोनों राज्यों में कहीं कहीं बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
आज गुजरात और मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश के चंबल संभाग और पश्चिमी हिस्से तथा राजस्थान के कुछ भागों में भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी के अनुसार अगले दो तीन दिनों तक ओडिशा, महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र और गोवा में मध्यम से भारी वर्षा का अनुमान है, जबकि 17 सितंबर तक यूपी और उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।
दिल्ली व एनसीआर में बीती रात अच्छी बारिश के बाद आज भी वर्षा हो सकती है। अगले दो दिन तक यह सिलसिला बना रहने की संभावना है। भारी वर्षा के कारण लखनऊ में जगह-जगह जलभराव हो गया है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने शुक्रवार को जिले में 12वीं कक्षा तक के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में अवकाश रखने का निर्देश जारी किया है। मानसून के ताजा दौर से यूपी में अल्प वर्षा की स्थिति थोड़ी सुधर सकती है। राज्य में अब तक 45 फीसदी तक कम वर्षा हुई है, इस कारण सूखे का खतरा मंडरा रहा था।
मौसम विभाग के अनुसार इस समय भारत में उत्तर पूर्वी हवाएं पश्चिम-दक्षिण की ओर बह रहीं हैं। भारत में पूर्व दिशा के दो चक्रवात अभी भी सक्रिय हैं जिनसे पूर्वी हवाओं के साथ बादलों का प्रवाह बना हुआ है। आज मध्य यूपी, पश्चिमी मध्य प्रदेश और मुंबई सहित महाराष्ट्र में वर्षा का जोर रहेगा।
उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश और इसके आसपास बना गहरा कम दबाव का क्षेत्र देश के कई हिस्सों में बारिश करा रहा है। यह अब उत्तर उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ेगा और दक्षिण उत्तर प्रदेश से होते हुए उत्तर पूर्व दिशा की ओर बढ़ जाएगा। इसके दक्षिण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर एक दबाव क्षेत्र में बदलने की संभावना है। वहीं अरब सागर से लेकर दक्षिण गुजरात और पश्चिम मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से होते हुए पूर्वोत्तर बिहार तक एक द्रोणिका फैली हुई है। इन सबके असर से भी देश में मध्य सितंबर तक मानसून सक्रिय है। आमतौर पर यह मानसून की विदाई वेला होती है, लेकिन चक्रवातों के कारण ये बारिश हो रही है।
उत्तराखंड और यूपी में आज और शनिवार को जमकर बरसेंगे बदरा!
नई दिल्ली। मौसमी सिस्टम में बदलाव की वजह से आज शुक्रवार और कल शनिवार को यूपी तथा उत्तराखंड में भारी वर्षा का अनुमान जताया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार और शनिवार के बीच इन दोनों राज्यों में कहीं कहीं बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।आज गुजरात और मध्य महाराष्ट्र, मध्य…

पिछली खबर
अगली खबर
ताज़ा खबरें

हमसे जुड़ें
श्रेणियाँ
अल्मोड़ा उत्तरकाशी ऊधमसिंह नगर खेल चंपावत चमोली टिहरी गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मनोरंजन राजनीति राज्य रुद्रप्रयाग सामान्य हरिद्वार
टैग
ACCIDENT BADRINATH CAR ACCIDENT CHAMOLI CHAMPAWAT CHAR DHAM CHARDHAM CM PUSHKAR SINGH DHAMI CRIME CRIME NEWS dehradun DHAN SINGH RAWAT EDUCATION GOVT. JOBS HALDWANI HARIDWAR health HEAVY RAIN INDIAN ARMY JOBS KEDARNATH LANDSLIDE MUSSOORIE NAINITAL PAURI GARHWAL PITHORAGARH PM MODI RAIN RISHIKESH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG SNOWFALL STF STUDENT TEHRI UKPSC UKSSC SCAM UKSSSC UTTARAKHAND UTTARAKHAND DEHRADUN UTTARAKHAND GOVT UTTARAKHAND POLICE UTTARAKHAND WEATHER UTTARKASHI UTTRAKHAND GOVERNMENT
पुरानी खबरें खोजें
वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें













