उत्तराखंड: सेब से भरा वाहन खाई में गिरा, चालक की मौत

देहरादून। विकासनगर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल, मींस-हरिपुर मार्ग पर टिकरधार के पास हिमाचल से सेब लेकर आ रहा एक लोडर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक पवन हिमाचल प्रदेश के ग्राम डिडो जनपद सिरमौर का निवासी…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। विकासनगर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल, मींस-हरिपुर मार्ग पर टिकरधार के पास हिमाचल से सेब लेकर आ रहा एक लोडर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक पवन हिमाचल प्रदेश के ग्राम डिडो जनपद सिरमौर का निवासी बताया जा रहा है। वहीं, हादसे में वाहन सवार एक अन्य व्यक्ति ख्यालीराम निवासी निरुवा-हिमाचल भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। तहसीलदार केशव दत्त जोशी ने कहा हादसे में मृतक चालक की पहचान होने से स्वजन को घटना की सूचना कर दी गई है। पुलिस सड़क हादसे के कारणों की जांच पड़ताल कर रही है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें