,

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 : पीवी सिंधु ने बैडमिंटन में जीता गोल्ड मेडल

बर्मिंघम। आज सोमवार को भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने कॉमनवेल्थ गेम्स के 11वें दिन गोल्ड जीता। इस मेगा स्पोर्ट्स इवेंट में भारत के नाम अब तक 56 मेडल हो गए हैं। इनमें 19 गोल्ड, 15 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।फाइनल में सिंधु का मुकाबला कनाडा की खिलाड़ी मिशेल ली से था। सिंधु ने…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

बर्मिंघम। आज सोमवार को भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने कॉमनवेल्थ गेम्स के 11वें दिन गोल्ड जीता। इस मेगा स्पोर्ट्स इवेंट में भारत के नाम अब तक 56 मेडल हो गए हैं। इनमें 19 गोल्ड, 15 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।
फाइनल में सिंधु का मुकाबला कनाडा की खिलाड़ी मिशेल ली से था। सिंधु ने उन्हें 21-15, 21-13 से हराया। कॉमनवेल्थ में विमंस सिंगल्स मुकाबलों में सिंधु का यह पहला गोल्ड है। इससे पहले 2018 में सायना नेहवाल ने कॉमनवेल्थ में विमेंस सिंगल्स का गोल्ड जीता था। फाइनल में उन्होने सिंधु को ही हराया था।
इस समय बैडमिंटन के मेंस सिंगल्स फाइनल में भारत के लक्ष्य सेन मलेशिया के जेई यंग से मुकाबला कर रहे हैं। लक्ष्य ने पहला गेम 19-21 से गंवा दिया है। दूसरे गेम में भारतीय शटलर 6-8 से पीछे चल रहा है।

लेखक के बारे में

One response to “कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 : पीवी सिंधु ने बैडमिंटन में जीता गोल्ड मेडल”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें