,

ऋषिकेश : दोस्तों के साथ परीक्षा देने आई युवती गंगा में डूबी, सर्च ऑपरेशन जारी

ऋषिकेश। आज सोमवार को यहां मुनि की रेती क्षेत्र में योग निकेतन घाट पर एक छात्रा आचमन के दौरान गंगा में बह गई। जिसे देख उसके साथियों के होश उड़ गए और चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और उसकी तलाश में जुटी है। छात्रा टिहरी…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

ऋषिकेश। आज सोमवार को यहां मुनि की रेती क्षेत्र में योग निकेतन घाट पर एक छात्रा आचमन के दौरान गंगा में बह गई। जिसे देख उसके साथियों के होश उड़ गए और चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और उसकी तलाश में जुटी है। छात्रा टिहरी से यहां प्रतियोगी परीक्षा देने आई थी।
मिली जानकारी के मुताबिक टिहरी की रहने वाली 18 वर्षीया आयुषी चमोली अपने कुछ दोस्तों के साथ एंट्रेंस एग्जाम देने के लिए ऋषिकेश पहुंची थी। वो अपने चार अन्य साथियों के साथ खारा स्रोत के पास योग निकेतन घाट पर गई थी। गंगा में आचमन के दौरान वह अचानक असंतुलित होकर गंगा में गिर गई। जब तक अन्य साथी कुछ कर पाते तब तक वो गंगा की लहरों में ओझल हो गई। इसके बाद उसके साथियों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना एसडीआरएफ की टीम को दी। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर सर्च अभियान शुरू कर दिया है। खबर लिखे जाने तक छात्रा का पता नहीं चल पाया था। 

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें