उत्तरकाशी : नेलोंग घाटी में भूस्खलन से सैनिक की मौत, एक सैन्य अधिकारी भी घायल

 उत्तरकाशी : नेलोंग घाटी में भूस्खलन से सैनिक की मौत, एक सैन्य अधिकारी भी घायल

उत्तरकाशी। भारत चीन सीमा पर नेलांग घाटी में पेट्रोलिंग के दौरान भूस्खलन की चपेट में आने से एक सैनिक की मौत हो गई। जबकि पेट्रोलिंग टीम में शामिल एक जवान घायल हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने एक सैनिक की मौत की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर भैरोघाटी से तीन किलोमीटर आगे भूस्खलन की चपेट में आने से सैनिक की मौत हुई है।
जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने बताया कि जवान सुखजिंदर सिंह 22 पुत्र परमजीत सिंह निवासी सुचेतगढ़ जिला जम्मू कश्मीर का रहने वाला था। सैनिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय लाया जाएगा। बता देंए भारी बारिश से हुए भूस्खलन और मलबा आने के कारण उत्तराखंड की 166 और हिमाचल प्रदेश की 36 सड़कें ठप हैं।

Khabri Bhula

Related post