,

चम्पावत: सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत

चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर स्वांला में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। चल्थी से चंपावत आ रहा एक टिप्पर खाई में गिर गया। इस दौरान चालक की मौत हो गई। मृतक धूरा मंडल में भाजपा का बूथ अध्यक्ष भी था। जबकि एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा धूरा…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर स्वांला में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। चल्थी से चंपावत आ रहा एक टिप्पर खाई में गिर गया। इस दौरान चालक की मौत हो गई। मृतक धूरा मंडल में भाजपा का बूथ अध्यक्ष भी था। जबकि एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा धूरा अमोड़ी मंडल के बेलखेत बूथ अध्यक्ष जगदीश सिंह सोमवार की सुबह अपने टिप्पर संख्या यूके सीए 03/2244 से कुछ निर्माण सामग्री छोड़ने खेतीखान जा रहे था। सुबह करीब साढ़े पांच बजे स्वाला के पास वाहन अनियंत्रित होकर 25 मीटर खाई में जा गिरा। हादसे में जगदीश सिंह व वाहन सवार बेलखेत निवासी नरेश सिंह को गंभीर चोटें आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू कर दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जगदीश सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना में भाजपा नेता के निधन का समाचार मिलते ही पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुर्घटना पर चंपावत के विधायक और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक संवेदना जताई है।

लेखक के बारे में

5 responses to “चम्पावत: सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें