,

देहरादून में एक साथ बदले गए डीएम और एसएसपी, सोनिका बनी नई जिलाधिकारी, दलीप कुंवर नए कप्तान

देहरादून। शासन ने देहरादून के डीएम और एसएसपी के बदले जाने संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं। अपर सचिव सोनिका को देहरादून जिलाधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई। देहरादून के एसएसपी जन्मेजय खंडूरी को एसएसपी से हटाकर पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दलीप सिंह कुंवर को देहरादून का नया एसएसपी बनाया गया।आज…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। शासन ने देहरादून के डीएम और एसएसपी के बदले जाने संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं। अपर सचिव सोनिका को देहरादून जिलाधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई। देहरादून के एसएसपी जन्मेजय खंडूरी को एसएसपी से हटाकर पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दलीप सिंह कुंवर को देहरादून का नया एसएसपी बनाया गया।आज शनिवार को देहरादून जिले के जिलाधिकारी और एसएसपी बदले गए। देहरादून जिला अधिकारी डॉ आर राजेश कुमार की जगह अब अपर सचिव सोनिका ने ली है। उन्हें दून जिलाधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वहीं दिलीप सिंह कुंवर को देहरादून का एसएसपी बनाया गया है। देहरादून जिला अधिकारी राजेश कुमार को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। दिलीप सिंह कुंवर इससे पहले उधमसिंह नगर, पौड़ी, बागेश्वर के पुलिस कप्तान रह चुके हैं। वहीं सोनिका टिहरी की जिलाधिकारी रह चकुी हैं। अभी वह स्मार्ट सिटी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) भी हैं।

दिलीप सिंह कुंवर : आईपीएस दिलीप सिंह कुंवर ने जेएनयू से एमए किया है और वह 2009 बैच के आईपीएस अफसर हैं। वह एक अच्छे गीतकार भी हैं। पौड़ी में रहने के दौरान कोरोना से जंग लड़ने के लिए लोगों में सकारात्मक ऊर्जा भरने के लिए गीत गाकर लोगों का दिल जीत लिए थे।

सोनिका : देहरादून की नई डीएम आईएएस सोनिका 2010 बैच की अफसर हैं। अभी वो उत्तराखंड सरकार में संयुक्त सचिव पद पर हैं। उन्होंने अतिरिक्त सचिव, पर्यटन, बंदोबस्त, शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के पदभार भी संभाले हैं। इसके साथ ही अतिरिक्त सीईओ, पर्यटन विकास परिषद, को मिशन निदेशक, एनएचएम का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल चुकी हैं।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें