,

मालदेवता के वाटर फॉल में डूबा युवक, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद

देहरादून। मालदेवता में दोस्तों के साथ घूमने आया एक किशोर मालदेवता के शिखर फॉल में डूब गया। किशोर के दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह गहराई में ओझल हो गया। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ एवं स्थानीय पुलिस की टीम ने रेस्क्यू कर शव को बरामद किया।बताया जा रहा है कि पुलिस को सुबह…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। मालदेवता में दोस्तों के साथ घूमने आया एक किशोर मालदेवता के शिखर फॉल में डूब गया। किशोर के दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह गहराई में ओझल हो गया। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ एवं स्थानीय पुलिस की टीम ने रेस्क्यू कर शव को बरामद किया।
बताया जा रहा है कि पुलिस को सुबह सूचना मिली की एक युवक मालदेवता शिखर फॉल पर नहाते समय डूब गया है। इस सूचना के बाद मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ पहुंची। एसडीआरएफ के गोताखोरों ने पानी में तलाशी अभियान चलाया। इसके बाद पानी की गहराई में युवक का शव बरामद किया गया।
वहीं मृतक की पहचान रोहित पुत्र रवि रावत 16 वर्ष निवासी विश्वनाथ एंक्लेव मयूर विहार देहरादून के रूप में हुई। बताया जा रहा है  कि किशोर अपने दोस्तों के साथ घूमने आया था और पानी में उतरने के दौरान उसे गहराई का अंदाजा नहीं लगा और डूबने लगा। साथियों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वह पानी में ओझल हो गया।
आपको बता दें कि बरसात के मौसम में माल देवता पिकनिक स्पॉट पर हमेशा खतरा बना रहता है। यहां पानी का स्तर बढ़ जाता है। ऐसे में माल देवता में खतरा बढ़ जाता है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें