,

श्रीनगर में महिला को गुलदार ने बनाया निवाला

दुखद वारदात खोजबीन के दौरान जंगल में मिला अधखाया शव क्षेत्र में तीन महीने में इस तरह की ये चौथी घटना श्रीनगर (पौड़ी)। कीर्तिनगर तहसील के अंतर्गत धारी गांव में गुलदार ने महिला पर घात लगाकर हमला किया और उसको मार डाला। महिला का अधखाया शव रात में जंगल में बरामद हो गया। माना जा…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

दुखद वारदात

  • खोजबीन के दौरान जंगल में मिला अधखाया शव
  • क्षेत्र में तीन महीने में इस तरह की ये चौथी घटना

श्रीनगर (पौड़ी)। कीर्तिनगर तहसील के अंतर्गत धारी गांव में गुलदार ने महिला पर घात लगाकर हमला किया और उसको मार डाला। महिला का अधखाया शव रात में जंगल में बरामद हो गया। माना जा रहा है कि महिला रुद्रप्रयाग जिले के भरदार क्षेत्र में सक्रिय गुलदार का शिकार बनी है।
मिली जानकारी के अनुसार टिहरी जिले के धारी गांव की 45 वर्षीया महिला कल्पेश्वरी देवी पत्नी स्व. रमेश पांडे बृहस्पतिवार दिन में घास लेने गई थी। जब देर शाम तक वह वापस नहीं लौटी तो उसकी ढूंढ खोज की गई। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग, पुलिस और तहसील प्रशासन को दी। वन विभाग और ग्रामीणों के सर्च अभियान के दौरान लोगों को महिला की चप्पल मिली, जिससे लगा कि महिला जंगली जानवर का शिकार न बन गई हो।
रेंजर देवेंद्र पुंडीर ने बताया कि रात लगभग नौ बजे जंगल में महिला का शव मिल गया। तीन महीने में इस तरह की ये चौथी घटना है। बीते वर्ष छह दिसंबर को रुद्रप्रयाग में गुलदार ने पपडासू गांव में महिला को अपना निवाला बनाया था। अगले दिन साम दिसंबर को शिकारी जॉय हुकिल ने गुलदार को गोली मारी थी। तब से घायल गुलदार का कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें