,

एयर वाइस मार्शल राणा के महानिदेशक बनने पर टिहरी में खुशी की लहर

प्रतापनगर नेल्डा गांव निवासी एयर वाइस मार्शल विजयपाल सिंह राणा ने एक जनवरी को संभाला महानिदेशक का कार्यभार टिहरी। एयर वाइस मार्शल विजयपाल सिंह राणा को भारतीय वायुसेना में महानिदेशक की जिम्मेदारी मिलने पर टिहरी जिले के लोग खासे उत्साहित हैं।वायु सेना में इस पद पर पहुंचने वाले राणा टिहरी के पहले व्यक्ति हैं। उन्होंने…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

  • प्रतापनगर नेल्डा गांव निवासी एयर वाइस मार्शल विजयपाल सिंह राणा ने एक जनवरी को संभाला महानिदेशक का कार्यभार

टिहरी। एयर वाइस मार्शल विजयपाल सिंह राणा को भारतीय वायुसेना में महानिदेशक की जिम्मेदारी मिलने पर टिहरी जिले के लोग खासे उत्साहित हैं।
वायु सेना में इस पद पर पहुंचने वाले राणा टिहरी के पहले व्यक्ति हैं। उन्होंने एक जनवरी को महानिदेशक का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। प्रतापनगर नेल्डा गांव निवासी विजयपाल सिंह राणा की प्रारंभिक शिक्षा धारमंडल प्रतापनगर, माध्यमिक शिक्षा श्रीनगर और उच्च शिक्षा पीजी कॉलेज टिहरी और उत्तरकाशी में हुई।
उन्होंने दिसंबर 1984 में भारतीय वायु सेना की प्रशासक शाखा में कमीशन प्राप्त किया था। जम्मू कश्मीर सेक्टर में कारगिल ऑपरेशन में उन्होंने सक्रिय भागीदारी निभाई थी। वर्ष 2014 में उन्हें विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।
राणा डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी) से स्नातक हैं, जहां बाद में उन्होंने बतौर प्रशिक्षक के रूप में भी कार्य किया। रक्षा सेवा कमांड स्टाफ कॉलेज (डीएससीएससी) लुस्का, जांबिया में राणा प्रशिक्षक के रूप में प्रतिनियुक्ति पर भी रहे। उन्होंने कोयंबटूर में वायु सेना प्रशासनिक कॉलेज के कमांडेंट के रूप में भी कार्य किया।
एयर वाइस मार्शल राणा के पिता कुंदन सिंह राणा वन विभाग में रेंजर थे। उनका स्वर्गवास हो चुका है, जबकि माता बचना देवी नई टिहरी में निवासरत हैं। छोटे भाई अजयपाल राणा और उनकी पत्नी सरला राणा वन विभाग देहरादून में प्रशासनिक अधिकारी पद पर कार्यरत हैं। राणा को वायु सेना में अहम जिम्मेदारी मिलने पर पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, पूर्व विधायक विक्रम नेगी, लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, गुरु प्रसाद भट्ट, ब्लाक प्रमुख प्रदीप रमोला, सुनीता देवी, अरविंद सिंह, बलवंत रावत आदि ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें